Wednesday, May 27, 2015

rava (souji) uttapam

                   Rava (souji) uttapam

                   रवा (सुजी उत्प्पम)


आवश्यक सामग्री 

 Ingredients for indian sooji uttapam



  • सूजी - 1 कप
  • दही - 3/4 कप
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
  • बंद गोभी - ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • शिमला मिर्च - ½ (बारीक कटी हुई)
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक - 1 इंच टुकडा़ (कद्दूकस किया हुआ, या बारीक कटा हुआ)
  • नमक - ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • राई - ¼ छोटी चम्मच


बनाने की  विधि :

 How to make Rava Uttapam




  • बड़े बाउल में सूजी निकाल लीजिए इसमें दही डालकर मिक्स कीजिए और थोडा़ सा पानी डाल कर पकौड़े के घोल जैसा बैटर बना कर तैयार कर लीजिए.
  • घोल में नमक, अदरक, हरी मिर्च डालकर मिला दीजिए और 10 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि बैटर फूल कर तैयार हो जाए.दूसरे बड़े बाउल में शिमला मिर्च, बंद गोभी और टमाटर को डाल कर, मिला कर, रख लीजिए.
  • नानस्टिक तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये, तवे पर एक छोटी चम्मच तेल डाल कर कलछी से चारों ओर फैलाइये. थोडी़ सी राई डाल दीजिए, राई चटकने पर, बैटर से 2 चम्मचे घोल लेकर गरम तवे पर डालिये और चमचे से एक जैसा थोड़ा मोटा उत्तपम फैलाइये. उत्तपम के ऊपर सब्जियां लेकर,
  • एक जैसी चारों ओर करते हुये फैला दीजिये और थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए. थोडा़ सा तेल उत्तपम के चारों ओर और थोडा़ सा उत्तपम के ऊपर डालिये, चम्मच से सब्जियों को अच्छी तरह दबा दीजिये.उत्तपम को मीडियम गैस पर नीचे की सतह ब्राउन होने तक ढककर के सेक लीजिए अब उत्तपम को पलट दीजिये. सब्जियों की तरफ से भी उत्तपम को मीडियम आग पर, सब्जियों के पकने और सतह पर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. उत्तपम को प्लेट में निकालिये और इसी तरहबाकी के उत्तपम भी बना कर तैयार कर लीजिए.
  • गरमा गरम उत्तपम को नारियल की चटनी,  हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.


veg kolhapuri

                 Vegetable Kolhapuri

                  वेजीटेबल कोल्हापुरी

began ka bharta

                    Began ka bharta

                     बेंगन का भर्ता

आवश्यक सामग्री : 

Ingredients for Bengan Bharta :


  • बैगन  - 2  (500 ग्राम)                                                          
  • तेल - 2 टेबिल स्पून
  • टमाटर - 2-3 ( बारीक कटे हुये )
  • मटर — आधा कप ( छिली हुई )यदि आप चाहें तो
  • हरी मिर्च - 1 या 2 ( बारीक काटी हुई )
  • अदरक — एक इंच का ट्कड़ा ( बारीक काटा हुआ )
  • अदरक-लहसुन की पेस्ट
  • हींग —1- 2 पिंच
  • जीरा — आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर— एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • नमक — स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • हरा धनियाँ — 2 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुया )

बनाने की विधि :

 How to make Bengan Bharta











  • बैगन को धो लीजिये. उसमें 3 - 4 जगह चाकू से छेद करके उसे भूनने रख दें. यदि आपके पास माइक्रोवेव है तो बैगन को माइक्रोवेव में भून लीजिये ( 6-7 मिनिट में भुन जाता है.) भुनने के बाद यह एक दम नरम हो जाता है. आप बैगन को गैस पर भी भून सकते हैं ( गैस पर बैगन रखे और वह 2 मिनिट में गैस की तरफ भुन जायेगा तो दूसरी तरफ घुमा दें, इसी तरह चारों तरफ घुमा कर बैगन को भून लें ). भुने हुये बैगन को एक प्लेट में रखें और ठंडा होने पर छील लीजिये और चाकू से काट लीजिये.
  • मटर को उबाल कर रख लें.
  • कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये थोड़ा सा भूनिये, इस मसाले में टमाटर डाल कर मिला दीजिये, ढककर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर पकाइये.  ढक्कन खोलिये, टमाटर नरम हो गये हैं, अब टमाटरों को चमचे से चलाते हुये, जब तक भूनें कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे.
  • इस मसाले में बैगन और मटर मिला दीजिये, नमक और गरम मसाला भी डाल दीजिये. चमचे की सहायता से 2 - 3 मिनिट तक चलाते हुये पकायें. गैस बन्द कर दीजिये. बैगन का भरता तैयार है.
  • बैगन के भर्ते को प्याले में निकाल लीजिये, सब्जी के ऊपर हरे धनिये को डाल कर सजाइये.  गरमा गरम बैगन का भर्ता, पराठा, चपाती या नान किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

  • यदि आप प्याज पसन्द करते हैंतो एक प्याज बारीक काटें और जीरा भुनने के बाद प्याज को ब्राउन होने तक भूनें और इसके ऊपर दिये गये तरीके से भरता तैयार करलें

jalebi

                         Jalebi

                         जलेबी


आवश्यक सामग्री : 
Ingredients for Jalebi :

  • मैदा - 200 ग्राम या 2 कप
  • यीस्ट - 1  1/4  छोटी चम्मच
  • घी या तेल - तलने के लिये
    चासनी के लीए :
  • चीनी -  400 ग्राम (2 कप )
  • पानी - 300 ग्राम ( 1 1/2 कप)
  • केसर - एक चुटकी




 बनाने की विधि :

How to make Jalebi :


  • यीस्ट के दाने आधा कप गुनगुने पानी में 5 - 10  मिनिट के लिये भिगा दीजिये. एक बर्तन में मैदा और यीस्ट का घोल डालें, मैदा में गुठलिया खतम होने तक पानी डाल कर पकोड़े जैसा घोल बनायें. घोल अधिक गाढ़ा या पतला न हो (इतना घोल बनाने में लगभग 1  1/2 कप पानी लग जाता है). इस घोल को करीब 12 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये. 12 घंटे के अन्दर इस घोल में खमीर उठ आयेगा और घोल जलेबी बनाने के लिये तैयार हो जायेगा.
जलेबी बनाने के लिये पहले चाशनी तैयार कर लीजिये.

चाशनी बनाइये:

  • एक बर्तन में चीनी और पानी मिला कर गरम होने के लिये रख दीजिये.  चीनी घुलने तक चाशनी को पका लीजिये, अब इस चाशनी में केसर की पत्तियां डाल दें और धीमी आग पर 2 मिनिट उबलने दीजिये, इस तरह हल्की चिपकने वाली 1 तार की चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये.
  • जलेबी बनाने के लिये कढ़ाई अलग तरीके की होती है. वह ज्यादा चौड़ी और गहरी कम होती है.
  • कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. जलेबी बनाने के लिये एक विशेष प्रकार का कपड़ा या डिब्बा बाजार में मिलता है. हम जलेबी बनाने के लिये दूध की थैली से निकली प्लास्टिक का उपयोग भी कर लेते हैं.
  • खमीर उठे मैदा के मिश्रण को अच्छी तरह से फैंट लीजिये. अब मिश्रण को जलेबी बनाने वाले डिब्बे या थैली में भरकर इसकी की धार हाथ को गोल गोल चलाते हुये कढ़ाई में डालें. जितनी जलेबी कढ़ाई में आ जाय उतनी जलेबी कढ़ाई में डाल दें.   इन जलेबियों को पलट पलट कर गुलाबी होने तक सेके. सिंकी हुई जलेबियाँ कढ़ाई से निकाल कर चाशनी में डालें. 2 मिनिट बाद चाशनी से निकाल कर प्लेट में रखें. इसी तरह सारी जलेबियाँ तैयार कर लें.
  • जलेबियाँ तैयार हैं. गरमा गरम जलेबियाँ परोसिये और खाइये.





paneer chilli

                            Paneer chilli

                             पनीर चिल्ली

आवश्यक सामग्री :
Ingredients for Paneer chilli :

  • पनीर - 300 ग्राम
  • ग्रीन कैप्सकम - 1 ( मीडियम साइज में काट लेंगे )
  • रैड कैप्सकम - 1 ( मीडियम साइज में काट लेंगे )
  • कार्न फ्लोर - 3-4 टेबल स्पून
  • टमाटो सास - 1/4 कप
  • ओलिव ओइल - 1/4 कप
  • सिरका - 1 -2 छोटी चम्मच
  • सोया सास - 1-2 छोटी चम्मच
  • चिल्ली सास - 1-2 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2-3 ( छोटी छोटी काट लीजिये)
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
  • लहसुन- 4-5 कडी (बारीक कटा)
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • चिल्ली फ्लेक्स -1/4 छोटी चम्मच
  • अजीनो मोटो - 1- 2 पिंच
  • पोदीना के पत्ते - 10 -12
  • धनिया - बारीक कटा हुआ


 बनाने की विधि : 

How to make  Paneer chilli :


  • पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये, किसी प्लेट में आधा कार्न फ्लोर लेकर पनीर के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में लपेट लीजिये. नानस्टिक कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये, तेल गरम होने पर पनीर के टुकड़े कढ़ाई में सिकने के लिये लगा दीजिये और दोनों ओर पलट पलट कर हल्के ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये.
  • अब बचा हुआ तेल कढ़ाई में डालिये, गरम होने पर अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनिये, ग्रीन कैप्सकम डालकर, 1 मिनिट भूनिये. रैड कैप्सकम डालकर और 1 मिनिट भूनिये, और अब भुने हुये पनीर के टुकड़े, टमाटो सास, सोया सास, चिल्ली सास, सिरका, चिल्ली फ्लेक्स, काली मिर्च, अजीनोमोटो और नमक डालकर सारी चीजों को धीमी गैस पर ही मिक्स अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कीजिये.
  • बचे हुये कार्न फ्लोर को 1/4 कप में पानी में गुठलियां खतम होने तक घोलिये और चिल्ली पनीर में डालकर मिलाइये, चिल्ली पनीर को 1 मिनिट चमचे चलाते हुये पका लीजिये, पोदीना के पत्ते मोटे मोटे तोड़ कर डाल कर मिला दीजिये.
  • गरमा गरम बहुत ही स्वादिष्ट चिल्ली पनीर तैयार है, चिल्ली पनीर के साथ नूडल्स बनाकर परोसिये और खाइये.
  • (अगर आप प्याज लहसन वाला चिल्ली पनीर बनाना चाहते हैं, तब एक प्याज पतला पतला काट लीजिये, 4 लहसन की कली छोटी काट लीजिये, तेल गरम होने के बाद, अदरक और हरी मिर्च डालने से पहले लहसन डालें हल्का सा भूनें, प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें, अब उसी क्रम में अदरक हरी मिर्च और सारे मसाले डालते हुये चिल्ली पनीर बनाकर परोसें और खायें.)


dabeli

                            Dabeli

                             दाबेली

आवश्यक सामग्री :
 Ingredients for Dabeli : 


  • पाव - 8
  • मक्खन - 2 टेबल स्पून
  • मीठी चटनी - आधा कप
  • लाल या हरी चटनी- आधा कप
  • मसाला मूगफली - 2 टेबल स्पून
  • पतली सेव - आधा कप
  • हरा धनियां - बारीक कटा हुआ आधा कप
  • अनार के दाने - आधा कप
  • दाबेली मसाला - Dabeli Masala
  • साबुत धनियां - 2 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 1
  • दाल चीनी - एक इंच का टुकड़ा
  • लौंग - 2
  • काली मिर्च - 3-4
दाबेली स्टफिंग
  • आलू - 4
  • टमाटर - 2
  • हरी मिर्च - 1
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • मक्खन - 1 टेबल स्पून
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • चीनी - 3/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच(यदि आप चाहें)
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)





 बनाने की विधि - 

How to make Dabeli :


  • आलू को उबाल कर छीलिये और बारीक तोड़ लीजिये. टमाटर को धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये. अदरक को  पेस्ट बना लीजिये. हरी मिर्च को बारीक काट लीजिये. 
  • अब स्टफिंग में मिलाने के लिये दाबेली मसाला बना लेते है.
दाबेली मसाला - Dabeli Masala Powder Recipe


लाल मिर्च को छोड़ कर सारे मसाले गरम तवे पर डालकर हल्के से ब्राउन होने तक भून लीजिये. भुने हुये मसाले ठंडा कीजिये और बारीक पीस लीजिये. दाबेली मसाला तैयार है. इस मसाले को दाबेली स्टफिंग को भूनते समय मिला लेते हैं.
दाबेली स्टफिंग  


कढ़ाई में मक्खन और तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम मक्खन में हींग और जीरा डालिये, जीरा हल्का सा भूनने पर अदरक, हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालिये, हल्का सा भूनिये, कटे टमाटर डालिये और टमाटर के मैस होने तक भूनते हुये पका लीजिये. आलू, नमक और दाबेली मसाला मिलाइये और 3 - 4 मिनिट तक चलाते हुये भूनिये. दाबेली स्टफिंग तैयार है, स्टफिंग को बाउल में निकाल कर रख लीजिये.
दाबेली बनाइये


  • पाव को 2 साइड से इस तरह काटिये कि वह बची हुई 2 साइड से जुड़ा रहे, तवे को गरम कीजिये, कटे पाव के ऊपर और नीचे थोड़ा सा मक्खन लगा कर, पाव को दोंनो ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये.
  • पाव के काटे गये भाग को खोलिये, खुले भाग के अन्दर दोंनों तरह एक ओर मीठी और दूसरी ओर नमकीन हरी चटनी लगाइये, अब एक चम्मच ऊपर तक भर का दाबेली स्टफिंग रखिये, इसके ऊपर छोटी चम्मच सींग दाना, 1 छोटी चम्मच सेव, 1 छोटी चम्मच हरा धनियां, और 1 छोटी चम्मच अनार दाने रखिये. दाबेली को हाथ से दबा कर बन्द कर दीजिये.
  • स्वादिष्ट दाबेली तैयार हैं, गरम गरम ताजा दाबेली परोसिये और खाइये.(सजाने के लीए प्याज ओर अनार या मुमफली के दानो का इस्तमाल कर शकते है)


palak pakoda

                                       Palak Pakoda
                       पालक पकोडा






आवश्यक सामग्री :
 Ingredients for Palak Pakoda: 

  • पालक - 200 ग्राम ( एक छोटा बन्च)
  • बेसन -  300 ग्राम ( 1 1/2 कप)
  • नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच)
  • हरी मिर्च - 2-4 छोटी छोटी काट लीजिये
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • कसूरी मैथी - (एक टेबल स्पून) यदि आप चाहें
  • अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
  • तेल - पकोड़े तलने के लिये

 बनाने की विधि :

How to make Palak Pakoda: 


  • बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये.  पानी की सहायता से गाढ़ा घोल इस तरह बनाइये कि उसमें गुठलियां न रहें.  घोल को 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये (पकोड़े बनाने के लिये मोटा बेसन हो तो पकोड़े और ज्यादा स्वादिष्ट और करारे बनते हैं).
  • पालक के पत्ते तोड़ कर साफ कर लीजिये, पत्तों को 2 बार साफ पानी से धोइये और धुले हुये पत्ते छलनी या थाली में तिरछा करके इस तरह रखिये कि पत्तो से अतिरिक्त पानी निकल जाय.  इन पत्तों को बारीक काट लीजिये.
  • बेसन के घोल को फिर से अच्छी तरह फैटिये, पालक के कटे हुये पत्ते, नमक, हरी मिर्च, लालमिर्च, कसूरी मैथी (ताजी हरी मैथी के पत्ते भी बारीक काट कर डाले जा सकते हैं) डालिये, अजवायन, पालक के पकोड़े के घोल को इन सब चीजों के साथ अच्छी तरह से फैट लीजिये.
  • कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हाथ से या चमचे से थोड़ा सा घोल उठाइये और गरम तेल में डालिये, 5-6 या जितने पकोड़े तेल में अच्छी तरह डूब सके डाल दीजिये, पकोड़ों को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये.  पकोड़े अधिक करारे करने के लिये आग मीडियम या आवश्यकतानुसार धीमी कर लीजिये.  तले हुये पकोड़े प्लेट पर नैपकिन पेपर बिछा कर या डलिया में निकाल कर रखिये. बचे हुये घोल से भी इसी तरह पकोड़े बना कर तैयार कर लीजिये.
  • गरमा गरम पालक के पकोड़े (Palak Pakoda -Spinach Fritter ) हरे धनिये या fदीना की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.



Tuesday, May 26, 2015

aaloo ke samose

                Aaloo ke samose

                आलू के समोसे



 आवश्यक सामग्री : 

 Ingredients for Punjabi Aloo Samosa Recipe


समोसे के लिये आटा लगाने के लिये.


  • मैदा - 2  कप( 250 ग्राम)
  • घी -  1/4 कप ( 60 ग्राम)
  • नमक   - 1/2  छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

समोसे में भरने के लिये सांजा  बनाने के लिये.


  • आलू   - 400 ग्राम ( 4 मीडियम साइज के आलू)
  • हरे मटर के दाने  - 1/2 कप (यदि आप चाहें तो)
  • काजू  - 10 -12 (यदि आप चाहें)
  • किशमिश  - 25 -30 (यदि आप चाहें तो)
  • हरी मिर्च  - 2-3 बारीक कतर लीजिये
  • अदरक - 1  इंच लम्बा टुकड़ा (पेस्ट बना लीजिये)
  • लहसून- 4-5 कडी (पेस्ट बना लीजिये)
  • हरा धनियां -  2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  • धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • आमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक  - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तलने के लिये - तेल
  • नींबु
  • चीनी





बनाने की विधि : 

How to make Samosa Recipe


  • सबसे पहले आलू को उबलने रख दीजिये.
  • मैदा में घी और नमक डालिये, अच्छी तरह मिला लीजिये.  गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिये.  आटे को सैट होने के लिये 15 - 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

समोसे में भरने के लिये सांजा  तैयार करें.



  • उबाले हुये आलुओं को छील लीजिये, और हाथ से बारीक तोड़ लीजिये.  पैन गर्म कीजिये, 1 चम्मच तेल डालिये, गर्म तेल में अदरक, हरी मिर्च और हरी मटर के दाने डालकर मिक्स कीजिये, ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये,  हरी मटर थोड़ी नर्म हो जायेगी.  बारीक तोड़े हुये आलू डालिये,  नमक, हरी मिर्च, हरा धनियां,  धनियां पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, किशमिश और काजू डालिये और अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये. समोसे में भरने के लिये सांजा तैयार है.
  • गुंथे हुये आटे से 7-8  बराबर के आकार के गोले बना लीजिये. एक गोला लेकर बेलन से करीब 8 - 10 इंच के व्यास का बेल लीजिये .  बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी ही रहनी चाहिये.
  •  बेले गये पूरी को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट लीजिये. एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें (तिकोन बनाते समय दोनों सिरे पानी से अवश्य चिपकाइये, तिकोन बनाने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है).
  • तिकोन में आलू का सांजा  भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये, ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चुपका दीजिये.  देखिये समोसे का आकार सही है.  इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लीजिये.
  • समोसे तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.  गरम तेल में 4-5  समोसे डालिये और ब्राउन होने तक तलिये, समोसे तलते समय गैस फ्लेम मीडियम ही रहे.  कढ़ाई से समोसे निकाल कर,  प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये.  सारे समोसे को इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
  • गरमा गरम समोसे (Samosa) तैयार हैं. समोसे को हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी  के साथ परोसिये और खाइये.