Saturday, June 27, 2015

Basundi

                    Basundi(बासुंदी)




आवश्यक सामग्री -

 Ingredients for Basundi


  • दूध - 4 कप (1 लीटर)
  • चीनी - 1/3 कप (70- 80 ग्राम)
  • बादाम - 1 टेबल स्पून
  • काजू - 2 टेबल स्पून (एक काजू को 6-7 टुक़ड़े करते हुये काट लीजिये)
  • पिस्ते - 6-7
  • केसर - 25-30 धागे
  • छोटी इलाइची - 4 छील कर पाउडर बना लीजिये.

बनाने की विधि - 

How To Make Basundi

  • दूध को गरम करने रख दीजिये, दूध में उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये.  धीमी गैस दूध को गाढ़ा होने तक पकाना है.  दूध पर जैसे ही मलाई की परत आयेगी, उसे दूध में मिक्स कर दीजिये.
  • इस प्रोसेस को बार बार दोहराते रहिये.  जैसे ही मलाई कि परत आयेगी, उसे दूध में मिक्स कर दीजिये.  इस तरह मलाई की परतों से दूध में मलाई के लच्छे बनाते जायेंगी और जब दूध गाढ़ा होता जायेगा.  
  • जब दूध का एक तिहाई भाग रह जाय और दूध गाढ़ा दिखने लगे, तब दूध में चीनी और इलाइची पाउडर   काजू, बादाम, केसर सब डालकर मिला दिजीए और गैस से उतार लीजिये. 
  • केसर बासून्दी तैयार है.  केसर बासुंदी को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन परोसा जा सकता है.




No comments:

Post a Comment