Stuffed Bhindi
भरेली भींडी
आवश्यक सामग्री :
- भिन्डी- 300 ग्राम ( मीडियम आकार की मुलायम भिन्डी )
- बेसन - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- तेल - 3 - 4 टेबल स्पून
- सौंफ पाउडर- 2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर -2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला- एक चौथाई छोटी चम्मच
- अदरक- 1इंच लम्बा टुकड़ा ( क्रश कर ले)
- लहसून-3-4 कडी (क्रश कर ले)
- हींग -1 चुटकी
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक- स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- नींबु - स्वादानुसार
- चीनी- एक चौथाई छोटी चम्मच
- तल-मुमफली के दाने,काजू क्रश किये गये
बनाने की विधि :
- भिन्डियों को अच्छी तरह धो लीजिये. पानी हटाइये, भिन्डियों के दोनों तरफ के डन्ठल काट दीजिये और उन्है इस तरह काटिये कि भिन्डी एक ओर से जुड़ी रहें.
- हींग और बेसन को छोड़कर, सारे मसाले प्लेट में निकाल कर मिला लीजिये. छोटी कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर बेसन डाल कर भूनिये, सारे प्लेट में निकाले हुये मसाले भी इस मसाले में मिला लीजिये, 1 मिनिट भूनिये,गैस बन्द कर दीजिये, भिन्डी में भरने के लिये मसाला तैयार है.
- इस मसाले को थोड़ा थोड़ा भिन्डियों में भरिये ( मसाला इस हिसाब से भरें कि सारी भिन्डियां भर जायें ).
- कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल में मसाले भरी भिन्डी डालिये और धीरे धीरे 2-3 बार चमचे से चलाकर, 5 मिनिट ढककर मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये, ढक्कन खोलिये, भिन्डियों को पलटिये, 2-3 मिनिट और ढककर धीमी गैस पर पकाइये. भिन्डियों को खोलें और पलट कर 2 - 3 मिनिट बिना ढक्कन के ही तेज गैस फ्लेम पर पकाइये. भरवां भिन्डियां तैयार हैं.
- भरवां भिन्डियों को प्याले में निकाल लीजिये, बेसन वाले मसाले की भरवां भिन्डी परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
- याद रखे : आप भींडी मे मसाला भरने से पहले तेल मे तर भी शकते है, इससे भींडी हरी रहेगी.



No comments:
Post a Comment