Friday, August 21, 2015

Paneer masala

               paneer masala






सामग्री


  • १ १/२ कप पनीर के टुकड़े
  • १ टेबल-स्पून तेल
  • १ कप बारीक कटे हुए टमाटर
  • १/२ कप फ्रेश क्रीम
  • नमक सवादअनुसार


पीसकर मुलायम पेस्ट बनाने के लिए (थोड़े पानी के साथ)



  • ३/४ कप कटे हुए प्याज़
  • २ टी-स्पून खस-खस
  • १ टेबल-स्पून ताज़ा कसा हुआ नारीयल
  • २ दालचीनी के टुकड़े
  • २ लौंग
  • ६ कालीमिर्च
  • ६ सूखी कश्मीरी लाल मिर्च , तोड़ी हुई
  • १ टेबल-स्पून खड़ा धनिया
  • १ १/२ टी-स्पून ज़ीरा
  • ५ लहसुन की कलियां

  • बनाने की विधि
  • कढ़ाई में तेल गरम करें, तैयार पेस्ट डालकर, बीच-बीच में हिलाते हुए मध्यम आँच पर २ मिनट तक पकाऐं।
  • कटे हुए टमाटर डालकर, बीच-बीच में हिलाते हुए मध्यम आँच पर १ से २ मिनट तक पकाऐं।
  • क्रीम, १/२ कप पानी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलायें और बीच-बीच में हिलाते हुए मध्यम आँच पर ५ से ६ मिनट तक पकाऐं।
  • पनीर डालकर हलके हाथों मिलायें और बीच-बीच में हिलाते हुए मध्यम आँच पर १ से २ मिनट तक पकाऐं।
  • पराठों के साथ गरमा गरम परोसें।



Chakri

                                                      chakri









आवश्यक सामग्री :



  • चावल का आटा : ५०० ग्राम
  • गेहू का आटा     : ५०० ग्राम
  • नमक
  • हल्दी
  • तिल
  • लाल मिर्च
  • मलाई
  • दही
  • गर्म पानी
  • तल ने के लीए तेल


बनाने की विधी :


  • सबसे  पहले २ नो आटे को १ कपड़े में बाढ़ कर कुकर मर दातरा रख कर आटे को २ सीटी दिजीए.
  • आटा नीकाल कर उसे ग्राइन्दर में क्रस कर लीजीए.
  • अब इस आटे में नमक,हल्दी,तिल,लाल मिर्च,मलाई,दही डालीए.
  • अब सबको मिक्स करीए.
  • अब गर्म पानी मिला कर लोट बाधीए .
  • अब एक साईंद में तेल गर्म करने रखे.
  • गुथे हुए आटे को चकरी बनाने के संचे में तेल लगा कर  भरे.



 अब  संचे को बंद करके गोल चकरी बनाइए.



                                         अब इस चकरी को गर्म तेल में तेज आंच पे डालीए.
                                                 थोड़ी देर बाद गेस धीमा कर दे.



चकरी को थोड़ी लाल होने दे.
                                                      आपकी गरमा  गरम चकरी तैयार है.






Monday, August 17, 2015

Aaloo Bhakharwadi

                  Aaloo Bhakharwadi 




आवश्यक सामग्री - 

Ingredients for Aloo Bhakharwadi 


आटा लगाने के लिये


  • मैदा -  150 ग्राम  (1 1/2 कप)
  • बेसन - 50 ग्राम ( 1/2 कप)
  • तेल   -  50 ग्राम ( 1/4 कप)
  • नमक- स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)

साजा बनाने के लिये

  • आलू - 250 ग्राम (3-4 मीडियम साइज के उबाले हुये)
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • राई - आधा छोटी चम्मच
  • सफेद तिल - 1 टेबल स्पून
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • नमक -  स्वादानुसार 1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कतरा हुआ


 बनाने की विधि -
 How to make Aloo Bhakharwadi

आलू भाखरवडी के लिये आटा लगाईये

  • मैदा और बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, 2-3 टेबल स्पून सूखा मैदा बचाकर रख लीजिये. बचा हुआ मैदा में नमक और तेल डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये.
  • थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये पूरी के जैसा सख्त आटा गूथ लीजिये. आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि आटा सैट हो जाय. जब तक आटा सैट होता है, हम आलू का साजा बनाकर तैयार कर लेते है.
आलू भाखरवडी  के लिये साजा बनाईये - 
Stuffing for Aloo  Bhakharwadi


  • आलू को छील कर, बारीक फोड़ लीजिये. कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा हल्का सा भुनने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद तिल डालिये, तिल हल्के ब्राउन हो जायं तब हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालकर हल्का सा भूनिये, अब आलू डालिये, लाल मिर्च, नमक और गरम मसाला भी डाल दीजिये. मसाले के साथ आलू को भूनिये और अच्छी तरह मैस करके मिला दीजिये. पिठ्ठी तैयार है, पिठ्ठी में हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये.
आलू भाखरवडी बनाईये


  • गुथे आटे को 3 भागों में बांट लीजिये, एक भाग को उठाइये, मसल कर चपटा करके लोई बना लीजिये.  लोई को चकले पर रखिये और परांठा जैसा पतला 8-10 इंच के व्यास में वेल लीजिये. बेले हुयी पूरी के ऊपर आलू कीसाजा के 3-4 टेबल स्पून रखिये और पूरी के सभी ओर से थोड़े से किनारे छोड़ते हुये, चम्मच से साजा को दबाते हुये चारों तरफ पतला बिछा दीजिये.
  • पूरी के ऊपर साजा लगाने के बाद पूरी को एक तरफ से उठाते हुये मोड़िये और रोल बना लीजिये. दोनों खुले किनारे हाथ से दबाकर बन्द कर दीजिये.
  • रोल को आधा या पोना इंच के टुकड़े करते हुये काट लीजिये. सारे टुकड़े काटने के बाद, बाकर बड़ी का एक टुकड़ा उठाइये और उसके दोंनो किनारे पर सुखा मैदा या बेसन लगाकर उंगलियों के सहारे से अच्छी तरह चिपका दीजिये, ताकि आलू की साजा भाखर बड़ी तलते समय तेल में बाहर न निकलें. सारे बाकर बड़ी को इसी तरह मैदा या बेसन लगाकर रख लीजिये. भाखर बड़ी तलने के लिये तैयार है.
  • भाखर बड़ी तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल अच्छी तरह गरम होने पर भाखर बड़ी गरम तेल में डालिये, जितनी भाखर बड़ी एक बार तेल में डाली जा सकें डाल दीजिये. मध्यम और धीमी आग पर भाखर बड़ीको सब तरफ से ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारी भाखर बड़ी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
  • खस्ता कुरकुरी आलू भाखर बड़ी   तैयार है, हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ गरमा गरम भाखर बड़ी परोसिये और खाइये, आलू भाखर बड़ी को गरमा गरम खाकर खतम कर दीजिये.





Vegetable Cheese Paratha

Vegetable Cheese Paratha






आवश्यक सामग्री :

आटा बनाने के लीए :


  • मेंदा
  • गेहु का आटा
  • कोर्न फ्लोर
  • तेल
  • नमक



स्टफीग के लीए :


  • उबले हुए आलू
  • प्याज
  • टमाटर
  • केप्सीकम
  • कोबी
  • हरा धनीया
  • हरी मिर्च

(सब सब्जीया बारीक कटी हुई)


  • नमक
  • लाल मिर्च
  • गर्म मसाला
  • नीबू
  • आद्रक लहसुन की पेस्ट
  • हल्दी
  • अमचूर पाउडर
  • चीझ

(सब सब्जीया बारीक कटी हुई ,और मसाले  पेन में धीमी आच पे गेस पे २ मीनीट तक मिक्स करे)


  • बटर


बनाने की विधि - How to make Vegetable Paratha



  • सबसे पहले आलुओं को उबालते हैं, कुकर में आलू और एक गिलास पानी डालकर गैस पर रखिये और एक सीटी आने के बाद 1-2 मिनिट धीमी आग पर आलू उबलने दीजिये, गैस बन्द कीजिये और कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद कुकर से आलू निकाल लेंगे.


  •  सब आटे में 2 छोटी चम्मच घी या तेल डालिये और नमक एक चौथाई छोटी चम्मच डालकर  मिला लीजिये.   पानी की सहायता से नरम आटा गूथिये.  गुथे आटे को सैट होने के लिये 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.


  • उबाले हुये आलुओं को ठंडा करके छीलिये और उन्हैं बारीक तोड़ लीजिये. फीर बारीक कटी सब्जीया,इसमें नमक,लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, धनियाँ पाउडर, हरी मिर्च,हल्दी,नीबू, अदरक  लहसुन की पेस्टऔर हरा धनियाँ डाल लीजिये.मसाले को अच्छी तरह आलुओं में मिला लीजिये. 


  • आटे के बराबर के 12 गोले बना लीजिये.  प्रत्येक गोले को बेलन की सहायता से बेलिये, बेले गये परांठे के ऊपर थोड़ा सा बटर   लगाइए  और चीझ छीनीए और उसमें एक भाग साजा भर दीजीए उसपे फीरसे चीझ छीनीए.


  • परांठे को चारों ओर से उठाकर  बन्द कर दीजिये.  उंगलियों से दबाकर चपटा कर लीजिये.  उसे बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये 8 -9 इंच के व्यास में बेल लीजिये.  गैस पर तवा रखिये, तवा गरम होने पर, तवे पर थोड़ा सा तेल लगाइये और अब बेला हुआ पराँठा गरम तवे पर डालिये, परांठा नीचे से सिकने पर पलटिये,  दूसरी तरफ से सिकने पर ऊपर की ओर तेल लगाइये और परांठे को पलट कर दूसरी ओर भी तेल लगाइये. चमचे या कलछी से चारों ओर हल्का दबाव देते हुये परांठे को दोनों तरफ खस्ता, ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये.  इसी तरह से सारे पराँठे सेक लीजिये.  पराँठे तैयार हैं.


  • ये पराँठे आप मक्खन, हरे धनिये की चटनी, सोस या दही के साथ परोसिये और खाइये.


Aaloo Tamatar Sabji

                  Aaloo Tamatar Sabji





आवश्यक सामग्री -

 Ingredients for Aloo Tamatar Sabzi



  • आलू - 300 ग्राम
  • टमाटर - 200 ग्राम
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)



बनाने की विधि -

 How to make Aloo Tamatar Sabzi


  • आलू को उबाल कर, ठंडे करके छील लीजिये.
  • टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
  • कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये.  जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर चमचे से चला दीजिये ( मसाला जलने न पाये).  मसाले में टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि वह दाने दार न हो जाय.
  • आलू को तोड़कर इस मसाले में डालिये और 2 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भूनिये.  एक गिलास पानी, नमक और लाल मिर्च डाल दीजिये (पानी की मात्रा आप अपनी इच्छा के अनुसार घटा बड़ा सकते हैं).
  • सब्जी में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये.  सब्जी बन चुकी है.  सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
  • आपकी आलू टमाटर की सब्जी तैयार है.  सब्जी को बाउल में निकाल लीजिये और हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये.  गरमा गरम आलू टमाटर की सब्जी पूरी, परांठे, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.


Sambar Vada \ Mendu vada

             Sambar Vada \ Mendu vada


आवश्यक सामग्री :

Ingredients for Sambar Vada

  • उरद धुली दाल - 200 ग्राम (1 कप)
  • मूंग या चना दाल - 100 ग्राम (आधा कप)
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा( कद्दूकस कर लीजिये)
  • हरी मिर्च - 2-4 (बारीक कतर लीजिये)
  • करी पत्ता या हरा धनियां - 1 टेबल स्पून ( कटा हुआ)
  • तेल - बड़ा तलने के लिये

 बनाने की विधि: 

How to make sambar wada

  • उरद दाल और मूंग या चना दाल को धोइये और 4-5 घंटे या पूरी रात के लिये पानी में भिगो दीजिये.
  • दाल को पानी से निकालिये, एक बार फिर से धो लीजिये, भीगी हुई दालों को बिना पानी डाले या बहुत ही कम पानी डाल कर पीस लीजिये. पानी इसमें कम से कम ही होना चाहिये. दाल को बहुत अधिक बारीक भी मत कीजिये.
  • पिसी हुई दाल में नमक, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनियां मिला कर अच्छी तरह फैटिये.  दाल को आप जितना फैटेगे बड़ा उतने ही मुलायम बनेंगे. सांबर वड़ा बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.


  • इस मिश्रण से वड़ा को आकार आप अपने हाथों पर ही दे सकते हैं या किसी प्लास्टिक शीट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.  दक्षिण भारत में वड़े बनाने के लिये प्लास्टिक शीट की जगह केले के पत्तों का भी प्रयोग करते हैं.



  • कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हाथ की उंगलियों को पानी से भिगोइये, भीगी हुई उंगलिये से थोड़ा सा  दाल का मिश्रण उठाइये, गोल कीजिये और अंगूठे या दूसरे हाथ की उंगली को गड़ा कर एक छेद बना दीजिये, गरम तेल में ये वड़ा तलने के लिये डालिये, कढ़ाई में तेल के हिसाब से 3-4 वड़ा बनाकर एक बार में डालकर तल सकती हैं, वड़े को निचली सतह ब्राउन होने पर पलटिये और दोनों सतह ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे वड़े तल कर इसी तरह निकाल लीजिये. सारे वड़े तैयार हो गये हैं.
  • खाने से पहले वड़े, तैयार गरमा गरम सांबर  में डालिये, परोसिये और खाइये. वड़े को नारियल की चटनी  साथ परोसिये और खाइये



Gujarati patra

                            Gujarati patra
                              गुजराती पातरा





आवश्यक सामग्री :

  • पातरा - 500 ग्राम


खीरा के लीए :


  • बेसन    
  • ज्वार का आटा
  • गेहू का आटा
  • गुड
  • चीनी
  • नींबु
  • इमली (भीगोइ हुई इमली का पानी)
  • तील
  • कदुकद्द कीया हुआ तोपरा
  • हरी मिर्च का मसाला
  • अद्र्रक-लहसुन की पेस्ट
  • गरम मसाला
  • हल्दी
  • लाल मिर्च
  • नमक






बनाने की विधी :


  • खीरा की तमाम सामग्री को मिक्ष कर दिजीए .
  • पातरा की पीछे की नस को निकाल दिजीए.
  • खीरा को इस प्रकार पातरे पे लगाइए.




  • उसके  उपर दूसरा पातरा रख के उस पर खीरा लगाइए और इस प्रकार राउन्ड किजीए.













  • खीरा लगाये पातरा को इड्ली के कुकर मे बाफने के लीए रख दे.
  • (25 मिनिट के बाद गॅस बन्द कर दिजीए)
  • बाफे हुए पातरे को थोडी देर ठंडा होने दे.
  • इस पातरे को राउन्ड काट ले.








  • उसे आप तल भी शकते हे, और वघार भी शकते हे.
  • बाफे हुए पातरे तेल के साथ भी खाए जा शकते हे.