Thursday, May 21, 2015

Dry Manchurian

       वेज मंचूरियन :
         Veg Manchurian






मंचूरियन बॉल्स बनाने की सामग्री :

·          गोभी - 2 कप छीण किया हुआ
·         गाजर - 1 कप छीण की हुई
·         शिमला मिर्च - 1 पटली कातरी की हुई
·         हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
·         मैदा  2 टेबल स्पून
·         कार्न फ्लोर ३ टेबल स्पून
·         5-6 कडी लहसुन
·         प्याज़ 2 लम्बे कटे हुए
·         काली मिर्च - 2 पिंच
·         सोया सास - 1 छोटी चम्मच
·         नमक - स्वादानुसार
·         हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
·         तेल - मन्चूरियन बॉल्स तलने के लिये

मन्चूरियन सॉस की आवश्यक सामग्री 

·         तेल - 2 टेबल स्पून
·         कार्न फ्लोर 1 टेबल स्पून
·         अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
·         हरी मिर्च -1- 2 (बारीक कटी हुई)
·         सोया सास - 1 टेबल स्पून
·         टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
·         चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
·         चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
·         नमक - स्वादानुसार
·         विनेगर - 1 छोटी चम्मच
·         हरा धनियाँ - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
मन्चूरियन बॉल्स बनाने की विधी :

  •   छीणी  की हुई सब्जियोंको हल्का सा 3 मिनिट ढककर उबाल लीजिये उबालिये ध्यान रह सब्जिया एकदम नरम न हों. सब्जियों के ठंडा होने पर छान लीजिये और दबा कर सारा पानी निकल दीजिये निकले हुए पानी को हम बाद में सौस बनाने के लिए प्रयोग कर सकते है.
  •  हल्की उबाली हुई सब्जियों में कटे हरी मिर्चकाली मिर्चकार्न फ्लोरमैदा, सोया सासहरा धनियां और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकाल कर छोटे छोटे गोले बना लीजिये.
  • कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजियेगरम तेल में मन्चूरियन बॉल्स तलने के लिये डालिये5-6 मन्चूरियन बॉल्स एक बार में गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल करकिसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे मन्चूरियन बॉल्स इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.  
  •  मन्चूरियन बॉल्स तैयार है.
मन्चूरियन  बनाने की विधि :


 
  • 1 टेबल स्पून कार्न फ्लोर को  1/2 कप पानी में घोल करगुठलियां खतम होने तक घोल कर तैयार कर लीजिये.
  • पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. 
  • गरम तेल में पहले कटे प्याज और लहसुन डाले और प्याज हल्की गुलाबी होने तक भुने उसके बाद अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालकर,धीमी फ्लेम पर थोड़ा सा भूनियेटमाटो सासचिल्ली सासकार्न फ्लोर का घोल और सोया सास डालकर 1-2 मिनिट तक पका लीजियेनमक और विनेगर डाल दीजियेमंचूरियन सास तैयार हैअब इसमें तले हुये वेज़ बॉल्स डालकर मिक्स कीजियेहरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये और चमचे से मिक्स करते हुये तब तक पकाइये जब तक कि बाल पर सास की कोटिंग अच्छी तरह से लग न जाय.
  • वेज़ मंचूरियन तैयार है खाइए और खिलाइये.



No comments:

Post a Comment