Monday, April 4, 2016

Lauki ki Muthiya

                                       Lauki ki Muthiya




आवश्यक सामग्री (3-4 लोगो के लिए)


  • कप लौकी (कद्दूकस की हुई)
  • 1/2 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप ज्वार का आटा
  • 1/2 कप बेसन
  • 1 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1/4 चम्मच हल्दी
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटी चम्मच चीनी
  • 1/4 छोटा चम्मच खाने का सोडा
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनियां (बारीक कतरा हुआ)
  • 1/2 छोटा चम्मच राई
  • 1 चम्मच सफ़ेद तिल
  • 1 बड़ा चम्मच नीबू का रस
  • स्वादानुसार नमक


बनाने की विधि

  • लौकी को कद्दूकस करके उसका सारा पानी निचोड़कर अलग रख दे.
  • अब लौकी में बेसन , ज्वार -गेहु का आटा, अदरक लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी, नीबू का रस, चीनी, खाने वाला सोडा, 1 चम्मच तेल और नमक मिलाकर रोटी के आटे के जैसा मुलायम आटा गूथ लें .
  • अगर पानी की आवश्कता हो तो लौकी का निकला हुआ पानी मिला सकते है .
  • हाथो में थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लें .
  • आटे के 4-5 बराबर बेलना कार रोल (मुठिया) बना लें .

  • मुठिया को भाप में 20-25 मिनट तक पका ले (पकाने के लिए इडली स्टैंड या किसी भी बर्तन में पानी भरकर उसमे छलनी रखकर मुठिया को भाप में पका सकते है)
  • मुठिया पक गई है चेक करने के लिए चाकू की नोक डालकर देखे, अगर चाकू साफ निकलती है तो मुठिया पक गई है. नहीं तो थोडा और पका ले.
  • पकने के बाद मुठिया को प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें .
  • ठंडा होने पर 1/2 इंच के छोटे टुकड़ों में काट लें .
  • एक नॉन स्टिक कढाई में तेल डाल के गरम करे उसमे राई डाले राई तड़कने के बाद, हींग, जीरा और तिल डाल के कुछ सेकंड भूने फिर कटे हुए मुठिया के टुकड़े डाल के 4-5 मिनट तक या हलके सुनहरे होने तक भूने.
  • गैस बंद करके हरी धनिया से सजा के गरम गरम मुठिया चाय के साथ खाए और खिलाये.

मसाला अजवायन पूरी – Masala Ajwain Poori

                 मसाला अजवायन पूरी 
                 Masala Ajwain Poori




आवश्यक सामग्री : 
  • 2 कप आटा
  • ½ कप सूजी
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच अजवायन
  • 1 छोटा चम्मच तिल
  • 1 चम्मच लालमिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 चम्मच कसूरी मेथी
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल
विधि
(How to make masala ajwain poori)

  • आटे और सूजी को मिला के किसी बड़े बर्तन में डाल ले.
  • आटे में हल्दी, मिर्च पाउडर, तिल, कसूरी मेथी, अजवायन और नमक डाल के अच्छे से मिक्स कर दे.
  • एक बड़ा चम्मच तेल डाल के अच्छे से मिला दे फिर पानी डाल के थोडा कड़ा आटा गूँथ ले.
  • आटे को हलके गीले कपडे से ढक के 30 मिनट के लिए अलग रख दे.
  • आधे घंटे के बाद आटे की लोई बना ले, छोटी छोटी पूरी बेल के रख ले.
  • कढाई तेल डाल के गरम करे, गरम तेल में पूरी करारी और सुनहरी होने तक तल ले.
  • गरम गरम पूरी अचार और आलू की सब्जी के साथ परोसे.

Chilli Appam

                                                                 

                            Chilli Appam



 आवश्यक सामग्री -

 Ingredients for Chilli Appam Recipe

  • इडली बैटर - 2 कप
  • शिमला मिर्च - 2
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा (लम्बे पतले टुकड़े काट लीजिये)
  • टोमॅटोसॉस - 2 टेबल स्पून
  • सोया सॉस - 1/2 छोटी चम्मच
  • चिल्ली सॉस - 1/2 छोटी चम्मच
  • सिरका - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम

विधि - 

How to make Chilli Appam Recipe

  • इडली के घोल में 1/4 छोटी चम्मच नमक डाल कर मिक्स कर लीजिए.
  • अप्पम मेकर को गरम कीजिए और इसके प्रत्येक खाने में थोडा़-थोडा़ तेल डालिये. चमचे से मिश्रण लीजिये और प्रत्येक खाने में एक चम्मच इडली का घोल डाल कर भरते जाएं. सभी खाने भर देने के बाद इसे 2 मिनिट के लिए ढककर, मीडियम धीमी आग पर पकने दीजिए, नीचे से हल्के ब्राउन होने तक सेक लीजिये अब इन्हें पलट दीजिए, अप्पम को दोनों ओर से हल्के गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए.
  • सिके हुये अप्पम को निकाल कर प्लेट में रखिये और दूसरे अप्पम भी इसी प्रकार सेकिये, सारे अप्पम इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
  • शिमला मिर्च को धोइये और बीज हटा कर छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिए. कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में बारीक कटा हुआ अदरक और शिमला मिर्च डाल कर इसे धीमी आंच पर ढककर के 1 मिनिट के लिए पका लीजिए. अब इसमें टोमॅटो सॉस, नमक, चिल्ली सॉस, सिरका, सोया सॉस, लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी चिजों को अच्छे से मिला लीजिए.(अगर आप प्याज वाला चिल्ली अप्पम बनाना चाहते हैं, तब एक प्याज पतला पतला लम्बा काट लीजिये, तेल गरम होने के बाद, प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें, अब उसी क्रम में सारे मसाले डालते हुये चिल्ली अप्पम बना लीजिए.)
  • अब इसमें अप्पम डाल कर अच्छे से मिक्स करते हुए पका लीजिए और थोडी़ सी ताजा क्रस्ड काली मिर्च डाल कर मिला लीजिए. चिल्ली अप्पम बनकर तैयार हैं इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए और हरे धनिये से सजाते हुए गरमा गरम परोसिये और खाइये.