Thursday, May 21, 2015

Plain Dhosa


  • सादा ढोसा  

    Plain Dhosa







आवश्यक सामग्री :

  • चावल - 3 कप
  •  उरद की धुली दाल - 1 कप
  •  मेंथी दाना - एक छोटी चम्मच
  •  नमक - स्वादानुसार या एक छोटी चम्मच
  •  तेल - ढोसा सेकने के लिये
  •  लाल मिर्च पाउडर
  •   बारिक कटा धनिया


       बनाने की विधि : 

  •  उरद की दाल, चावल और मेथी को धोइये और 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में अलग अलग भिगो दीजिये.
  • भीगी हुई दाल से पानी निकालिये और कम पानी डाल कर उरद दाल मेथी को एक दम बारीक पीस कर किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को भी कम पानी का प्रयोग करते हुये, थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनों को मिलाइये तथा गाढ़ा खीरा तैयार कीजिये.
  • मिश्रण मे आथा लाने  के लिये नमक डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दीजिये,  ये मिश्रण फूलकर दोगुना हो जाता है.
  •  ढोसा बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
  • मिश्रण को चम्मच से चलाइये, अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये ढोसे का घोल पकोड़े के घोल से थोड़ा पतला ही होना चाहिये.
  • नान स्टिक तवे या किसी भारी ढोसे बनाने वाले तवे को आग पर गरम करने रखिये, जब तवा गरम हो जाय, तो उस पर थोडा पानी छिड़क के किसी मोटे कपडे से पोछ दीजिये.
  •  गैस की आंच कम करके एक बड़ी कटोरी की सहायता से मिश्रण भरकर तवे के बीच में डालिये और कटोरी से गोल गोल घुमाते हुये, ढोसे को तवे पर रोटी से थोड़े बड़े आकार में पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से ढोसे के उपर दालिए.उपर लाल मिर्च पाउडर छीड्के और बारीक कटा धनिया भी दाले.
  • अब आंच तेज करके ढोसा सेकिये, जब ऊपर की सतह सिकी हुई दिखने लगे तब नीचे की सतह भी ब्राउन हो गयी होती है. दोसे को मोड़ कर प्लेट में निकल लीजिये.
  • दूसरा दोसा तवे पर डालने से पहले तवे पर थोडा पानी छिड़क कर तवे को एक मोटे कपड़े से अच्छी तरह पोछिये, तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिए नहीं तो डोसा फैलेगा नहीं.
  • तवे पर दोसा फैलाते समय गैस हमेशा धीमी रक्खे तवा ठंडा होने से दोसा आसानी से फैलाया जा सकता हैसारे ढोसे इसी तरह से बना ले.
  • ढोसे को गरमागरम सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोसिये.


No comments:

Post a Comment