सेवई कटलेट
आवश्यक सामग्री :
- 5-6 बड़े आकार के आलू उबले और मसले हुए,
- 1 कप उबली हुई सेवइयां,
- आधा कप मटर के दाने,
- 3 स्लाइस ब्रेड का चूरा,
- 1 टेबल स्पून कटी हुई धनिया,
- 1 हरी मिर्च कटी हुई,
- आधा कप कसी हुई गाजर,
- तलने के लिए तेल,
- आधा कप कच्ची सेवइयां,
- स्वादानुसार नमक ।
बनाने की विधि :
1. उबले आलू, सेवइयां और ब्रेड के चूरे को मिक्स कर लें। इसमें गाजर, मटर, हरी मिर्च, धनिया, नमक व हरी मिर्च डालकर मिलाएं।
2. अब मिश्रण को कटलेट का आकार दें। कटलेट्स को कच्ची सेवइयों में लपेटकर तल लें।
3. सॉस और हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।


No comments:
Post a Comment