Wednesday, May 20, 2015

Noodals ke pakode

Noodals ke pakode
नूडल्स के पकोडे


जरूरी सामग्री:

  • बेसन - 1 कप
  • कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
  • नूडल्स - 1 कप उबाले हुये
  • मशरूम - 2 छोटे-छोटे कटे हुये
  •  गोभी - आधा कप पतली कटी हुई
  • हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
  • अदरक - 1 इंच, लम्बे पतले टुकड़े कटे हुये
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • तेल - पकोड़े तलने के लिये

बनाने की विधि:

  • किसी बर्तन में नूडल्स डूबने जितना पानी डाल कर उबाल लें और उबाल आने पर उसमें नमक ,१ छोटा चम्मच तेल और नूडल्स डाल लें. नूडल्स को नरम होने तक उबाल लें.  और फिर छान कर इनका पानी निकाल दें और थोडा़ ठंडा पानी डालकर इन्हें धो लें. नूडल्स तैयार हैं.
  • अब एक बर्तन में बेसन और कार्न फ्लोर डाल कर थोडा़ सा पानी डालकर अच्छे से खीरा बनाएं ताकि गांठें ना बनें.फिर थोडा़ और पानी डाल कर पकौडे़ के खीरेजितना पतला खीरा बना लें.
  • अब उसमें नमक, लालमिर्च, हरी मिर्च, हरा धनियां, अदरक, कटे हुये मशरुम, पत्ता गोभी और नूडल्स डालकर अच्छे से मिला लें.
  • एक कढाई में तेल गर्म करें. गर्म तेल में हाथ या चम्मच से थोडा़-थोडा़ खीरा तेल में डालें और पकौडे़ बनाएं और इन पकौडों को गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलट कर पकाएं. सारे पकौडों को ऎसे ही तेयार कर लें. अब तैयार पकौडों को नेपकिन पेपर बिछी प्लेट में निकाल लें.
  • नूडल्स के पकौडे़ तैयार हैं. 




No comments:

Post a Comment