Saturday, June 27, 2015

Khandvi (paturi)

                           Khandvi (paturi)

                          पातुरी (खांडवी)




  •   आवश्यक सामग्री -
  •  Ingredients for instant microwave khandvi

  • बेसन - 1 कप (100 ग्राम)
  • दही- 1 कप (200 ग्राम)
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल- 2-3 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च - 2 बारीक काटी हुई
  • करी पत्ता - 8-10
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से आधी
  • हींग - 1 पिंच
  • राई - 1/2 छोटी चम्मच
  • तिल - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

बनाने की विधि -

 How to Make Khandvi in a Microwave


  • मिक्सर जार में दही, बेसन और 2 कप पानी डालकर एकदम चिकना घोल तैयार कर लीजिए(घोल को बाउल में फैट कर भी तैयार कर सकते हैं). घोल को माइक्रोवेव बाउल में डालिये, नमक, हल्दी, हींग और 1 टेबल स्पून तेल डाल कर मिक्स कीजिए.
  • बाउल को माइक्रोवेव में रख कर 2 मिनिट के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए.बाउल बाहर निकालें और अच्छे से चला दीजिए. बाउल को फिर से माइक्रोवेव में रखिये, और 2 मिनट के लिये माइक्रोवेव कीजिये. बाहर निकालें और अच्छी तरह से चलाएं. फिर से 2 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए फिर से बाहर निकालें और अच्छे से चलाएं.
  • फिर से 1 मिनिट के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए (घोल को 7 मिनट माइक्रोवेव किया है)बाउल को बाहर निकालें और घोल को अच्छे से चलाएं. खांडवी बनाने के लिए घोल तैयार है.
  • घोल फैलाने के लिए थाली या ट्रे ले लीजिये, थाली में तेल लगाने की आवश्यकता नहीं है, खांडवी के घोल को थाली या ट्रे में पतला पतला फैला दीजिये, घोल को पलटे की सहायता से एकदम पतला फैला दीजिये.



  • 10-15 मिनिट में यह मिश्रण ठंडा हो कर जम जाता है, इस जमी हुई परत को चाकू की सहायता से 6 इंच लम्बी 2 इंच चौड़ी पट्टियाँ में काट लीजिये और इन पट्टियों का रोल बना लीजिये, सारे रोल को थाली में लगा दीजिये.
  • अब छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हरी मिर्च को लम्बाई में काट लीजिए. गरम तेल में राई डाल दीजिये, राई भूनने पर इसमें तिल, करी पत्ता और हरी मिर्च डालिये और हल्का सा भून लीजिये. इस मसाले मिले तेल को चम्मच की सहायता से खांडवी के ऊपर डाल दीजिये. हरे धनिये और नारियल से सजाइये.
  • माइक्रोवेव में बनी बहुत ही अच्छी खान्डवी तैयार है, खान्डवी को अपनी मनपसन्द चटनी के साथ खाइये और परोसिये.
  • (बेसन के घोल को बिलकुल चिकना होने तक घोले, गुठलियां बिलकुल नहीं रहनी चाहिये.)

pyaj ke pakode


                                                    pyaj ke pakode
                          प्याज के पकोडे





  •       आवश्यक सामग्री :
  • बेसन  -  2 बड़ा चम्मच
  • प्याज़  -  1 बड़ा लम्बा कटा हुआ
  • लहसुन अदरक का पेस्ट  -  1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च  -  2 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया  -  1 डंठल बारीक कटा हुआ
  • हल्दी  -  1 चुटकी
  • धनिया पाउडर  -1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर  - 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक  - स्वादानुसार
  • तेल  -  तलने के लिए

  • बनाने की विधि :
  • प्याज़, हरी मिर्च, हरा धनिया, मसालें, और बेसन मिला लें.
  • फिर थोडा सा पानी डाल कर गाढा पेस्ट बना लें.
  • अब कडाई में तेल गरम करें और पेस्ट से पकोडे बनाएं.
  • 4-5 पकोडे एक साथ पकाएं और चटनी के साथ गरम गरम परोसें. 


Hakka Noodles

हक्का नुडल्स 

 Hakka Noodles




आवश्यक सामग्री 

  • 1 पैकेट हक्का नुडल्स
  • 1 कप हरेपीले और लाल शिमला मिर्च
  • 1 गाजर पतले टुकडो में कटी हुई
  • 4-5 हरे प्याज़ लम्बे कटे हु
  • 1 कप पत्ता गोभी बारीक कटी हुई
  • 3-4 लहसुन बारीक कटे हुए
  • 1 अद्र्क बारीक कटे हुए
  • 2 चम्मच सोया सौस
  • चम्मच तेल
  • 1 चम्मच वेनेगर
  • 1 चम्मच चिली सौस
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार



  •                    बनाने की विधि

  • एक बड़े बरतन में करीब 2 लीटर पानी गरम करेजब पानी गरम हो जाये तो उसमे हक्का नूडल्सनमक और 2 चम्मच तेल डालिए.
  • नूडल्स पूरी तरह से पकने (90०%) के पहले ही गैस बंद करदे. नूडल्स को किसी छलनी में निकल के ठन्डे पानी से अच्छे से धो ले. पूरा पानी निकाल के एक तरफ रख दे.
  • अब कढाई में तेल गरम करेउसमे कटा हुआ लहसुन और प्याज़ डाले थोड़ी देर भूने फिर बाकी सारी कटी हुई सब्जिया मिला दे और तेज आंच पर करीब 2-3 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूने.
  • फिर उसमे नुडल्स मिला दे,
  • सोया सौसचिली सौसवेनेगरनमककाली मिर्च का पाउडर मिला के अच्छे से चलाये.
  • 1-2 मिनट तक अच्छे से चलाते हुए भूने फिर गैस बंद करके तुरंत ही गरमागरम हक्का नुडल्स टोमेटो सौस के साथ परोसे.





Vegetable pen pizza

                   Vegetable pen pizza
                     वेजीटेबल पेन पिझ्झा




आवश्यक सामग्री :

  • पिझ्झा के रोटले  -- 4 नंग
  • प्याज               -- 5 नंग
  • केप्सीकम           -- 3 नंग
  • टमाटर            -- 2 नंग
  • आमचुर पाउडर -- 1 टेबल स्पून
  • नमक - स्वाद अनुसार
  • गरम मसाला -आधी स्पून
  • टोमेटो सोस -2 टेबल स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून
  • धनिया - बारिक कटा हुआ
  • चीज - 4 क्युब
  • बटर



हरी चटणी के लीए :

  • धनिया          -- 300 ग्राम
  •  मोरा गांठिया --  50 ग्राम
  • नमक
  • हरी मिर्च - 2 नंग
  • अदरक- थोडा सा
  • लहसुन -2-3 कडी
  • नींबु - 1 स्पुन
  • मुमफली के दाने
  • तल
  • पानी


चटणी बनाने की विधी :
ये सब सामग्री को ग्राइनडर मे मीक्ष कर दिजीए.
चटणी तैयार.

बनाने की विधी :


  • सब सब्जीयो को धो कर बारीक काट लीजीए.
  • गॅस पर एक पेणी मे तेल गरम करके उसमे सब सब्जीयो को डाल दिजीए.
  • नमक , लाल मिर्च पाउडर,टोमेटो सोस ,गरम मसाला डाल कर मिक्ष किजीए.

  • अब पिझ्झा के रोटले को पेन मे एक साइड से सेक ले.
  • सेकी हुई साइड के उपर बटर लगा दीजीए.
  • हरी चटणी लगाइए.अब उसपे सब्जीयो का मिश्रण रखिए.
  • उसपे आमचुर पाउडर डालिए.
  • धनिया भभराइए.
  • फीर उसपे चीझ छीणीए.
  • अब बने पिझा को पेन मे रख कर बंद कर दिजीए.
  • 2 मीनीट के बाद नीचे की साइड कडक  होने पर प्लेट मे निकाल दिजीए.
  • अब कटर से 4 या 8 हिस्सो मे काट लीजीए.
  • गरमा गरम पेन पीझ्झा तैयार.
  • इसे सोस और हरी चटणी के साथ सर्व कीजीए.









paneer paratha

                          Paneer paratha

                          पनीर पराठा

आवश्यक सामग्री : 

Ingredients for Paneer Paratha Recipe :


  • गेहू का आटा - 300 ग्राम
  • पनीर - 200 ग्राम
  • हरी मिर्च - 2 ( बारीक कतरी हुई)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दू कस किया हुआ)
  • हरा धनियां - एक बड़ा चम्मच( बारीक कतरा हुआ)
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी आधा
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल या घी
  • चीझ-2 क्युब(छीणा हुआ)
  • आलु - 1 उबाला हुआ

 बनाने की विधि -

 How to make Paneer Paratha 

  • आटे को छान कर एक बर्तन में निकाल लीजिये.  आटे में आधा छोटी चम्मच नमक, और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये.  गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
  • पनीर को कद्दूकस कर लीजिये.आलु,छीणा हुआ चीझ,  हरी मिर्च, अदरक, हरा धनियां, धनियां पाउडर, लालमिर्च पाउडर और नमक मिला दीजिये.  यह पनीर की पिठ्ठी परांठे में भरने के लिये तैयार है.
  • तवा गैस पर रख कर गरम करिये.  आटे से थोड़ा सा आटा तोड़िये, (एक नीबू के बराबर) गोल करके लोई बनाइये.  लोई को सूखे आटे (परोथन) में लगाकर 3 इंच व्यास में गोल बेल लीजिये.  2 छोटे चम्मच पनीर की पिठ्ठी से निकाल कर बेले गये परांठे पर रखिये.  परांठे को चारों ओर से उठा कर, पनीर की पिठ्ठी को बन्द कर दीजिये.  इस पनीर भरे हुये गोले को हथेली और उगलियों की सहायता से बड़ा लीजिये, इसे चकलोई बनाना कहते है.  चकलोई को परोथन की सहायता से 6-7 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिये.  बेले हुये परांठे को गरम तवे पर डालिये.  दोंनो ओर घी लगा कर, पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेकिये.  परांठे को तवे से उठा कर प्लेट में किचन नैपकिन पेपर विछा कर रखिये. सारे परांठे इसी तरह तैयार कर लीजिये.

Basundi

                    Basundi(बासुंदी)




आवश्यक सामग्री -

 Ingredients for Basundi


  • दूध - 4 कप (1 लीटर)
  • चीनी - 1/3 कप (70- 80 ग्राम)
  • बादाम - 1 टेबल स्पून
  • काजू - 2 टेबल स्पून (एक काजू को 6-7 टुक़ड़े करते हुये काट लीजिये)
  • पिस्ते - 6-7
  • केसर - 25-30 धागे
  • छोटी इलाइची - 4 छील कर पाउडर बना लीजिये.

बनाने की विधि - 

How To Make Basundi

  • दूध को गरम करने रख दीजिये, दूध में उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये.  धीमी गैस दूध को गाढ़ा होने तक पकाना है.  दूध पर जैसे ही मलाई की परत आयेगी, उसे दूध में मिक्स कर दीजिये.
  • इस प्रोसेस को बार बार दोहराते रहिये.  जैसे ही मलाई कि परत आयेगी, उसे दूध में मिक्स कर दीजिये.  इस तरह मलाई की परतों से दूध में मलाई के लच्छे बनाते जायेंगी और जब दूध गाढ़ा होता जायेगा.  
  • जब दूध का एक तिहाई भाग रह जाय और दूध गाढ़ा दिखने लगे, तब दूध में चीनी और इलाइची पाउडर   काजू, बादाम, केसर सब डालकर मिला दिजीए और गैस से उतार लीजिये. 
  • केसर बासून्दी तैयार है.  केसर बासुंदी को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन परोसा जा सकता है.




सेवई कटलेट

                                    सेवई कटलेट







आवश्यक सामग्री :


  •  5-6 बड़े आकार के आलू उबले और मसले हुए,
  •  1 कप उबली हुई सेवइयां, 
  •  आधा कप मटर के दाने, 
  •  3 स्लाइस ब्रेड का चूरा, 
  •  1 टेबल स्पून कटी हुई धनिया,
  •  1 हरी मिर्च कटी हुई, 
  •  आधा कप कसी हुई गाजर,
  •  तलने के लिए तेल,
  •  आधा कप कच्ची सेवइयां, 
  •  स्वादानुसार नमक ।

बनाने की विधि :


1. उबले आलू, सेवइयां और ब्रेड के चूरे को मिक्स कर लें। इसमें गाजर, मटर, हरी मिर्च, धनिया, नमक व हरी मिर्च डालकर मिलाएं।

2. अब मिश्रण को कटलेट का आकार दें। कटलेट्स को कच्ची सेवइयों में लपेटकर तल लें।

3. सॉस और हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।